ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना धरियावद व डीएसटी टीम की कार्यवाही।
हेमंत सालवी धरियावद
ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना धरियावद व डीएसटी टीम की कार्यवाही।
*मोटरसाइकिल कंपनी का प्रचार करने वाला लोडिंग टेंपो में स्कीम बना अवैध 360 किलोग्राम डोडाचूरा व लोडिंग टैम्पो को किया जब्त*
Script _
धरियावद-जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी के मार्गदर्शन में,कमलचंद मीणा थानाधिकारी धरियावद मय टीम और डीएसटी टीम द्वारा शुक्रवार को मोटरसाइकिल कंपनी का प्रचार करने वाले लोडिंग टेम्पो में स्कीम बनाकर परिवहन किए जा रहे 360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जिसकी कीमत 54 लाख रुपये व लोडिंग टेम्पो को जब्त किया है। जिस पर धरियावद थाना में प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थानाधिकारी कमलचंद मीणा मय जाप्ते के गश्त धरियावद कस्बे की तरफ आ रहे थे कि पुराने बस स्टैंड के पास रोड पर एक बजाज कंपनी मोटरसाइकिल की एडवरटाइजमेंट करने वाला लोडिंग टेंपो आगे-आगे चल रहा था,जो पुलिस के वाहन को देखकर टेम्पो चालक लोडिंग टेम्पो को तेज गति से भरे बाजार में भगाकर टेम्पो को सुकली नदी के किनारे पर छोड़कर नदी में कूदकर झाड़ियो का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा टेम्पो चालक का पीछाकर संदिग्ध लगने पर टेम्पो की अच्छी से तलाशी ली गई तो टेम्पो के पीछे डाले मे लोहे की चद्दर से करीब दो फीट चौड़ी व 5 फीट ऊंची बॉक्स नमूना स्ट्रेकचर तैयार कर उसके ऊपर बजाज कंपनी के मोटरसाइकिल प्रचार के पोस्टर चिपका रखे हुए नजर आए। लोडिंग टेम्पो के ऊपर का ढक्कन खोलकर देखा गया तो उसमें काले प्लास्टिक के कट्टे नजर आए। जिनको खोलकर देखने पर उन कट्टों में अवैध डोडाचूरा भरा हुआ मिला। जिसका वजन करने पर 18 कुल कट्टो में 360 किलोग्राम अफीम डोडाचूरा होना पाया गया। जिसकी अनुमानित कीमत 54 लाख रुपये थी,जिसको जब्त कर थाना धरियावद में प्रकरण दर्जकर अनुसंधान महेंद्र सिंह थानाधिकारी देवगढ़ के जिम्मेकर अनुसंधान शुरू किया। गठित पुलिस टीम में पन्नालाल सहायक उप निरीक्षक,विनोद कुमार कांस्टेबल,नरेंद्र कुमार कांस्टेबल डीएसटी टीम जिला प्रतापगढ़ की विशेष भूमिका रही।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





