गहलोत ने चिकित्सकों से सूरज माली की स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी ली।

SHARE:

गहलोत ने चिकित्सकों से सूरज माली की स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी ली।

नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ /अहमदाबाद
कपासन के सूरज माली प्रकरण को लेकर राजनीति और जनाक्रोश लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच अहमदाबाद के चिकित्सालय में उपचाराधीन सूरज माली से मिलने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाय प्लेन से अहमदाबाद पहुंचे ।

गहलोत ने चिकित्सकों से सूरज माली की स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी ली। वहीं परिजनों से भेंट कर उन्होंने हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। गहलोत ने स्पष्ट कहा कि “ कांग्रेस ने पीड़ित परिवार के साथ है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह कितना भी बड़ा अपराधी क्यों ना हो

उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर स्तर पर राहत प्रदान की जाएगी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से अहमदाबाद बाय प्लेन से पहुंचे और सूरज माली से मुलाकात के दौरान पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली। उनकी इस पहल से परिजनों को कुछ राहत और भरोसा मिला है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment