गुड़ा मांगलियान में विज्ञान मेले में किया प्रतिभा का प्रदर्शन।

SHARE:

गुड़ा मांगलियान में विज्ञान मेले में किया प्रतिभा का प्रदर्शन।
सादड़ी,पाली।

निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा मांगलियान में प्रधानाचार्य आनंद कुमार शर्मा के सानिध्य में विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञान मेला प्रभारी नीलम ने बताया कि हेमलता कंवर ईंदा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने जल शुद्धिकरण, ज्वाला मुखी,श्वसन प्रक्रिया,एटीएम कार्यप्रणाली, वर्षा जल संग्रहण,पवन चक्की संबंधित प्रादर्श व चार्ट्स प्रस्तुत कर व्याख्या की। विद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों ने चार्ट्स व प्रादर्श का अवलोकन कर सराहा। विज्ञान नीलम ने विद्यार्थियों की जिज्ञासा समाधान किया।इस मेले में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले क्रमश कौशल्या,परी, डिंपल प्रजापत को प्रधानाचार्य आनंद कुमार शर्मा ने सम्मानित किया।इस अवसर पर इन्द्र सिंह,महेश,जगाराम देवासी समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय स्तर पर प्रथम रहने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment