नरेगा आयुक्त ने नरेगा कार्यों का निरीक्षण किया
गिरधारी मेवाड़ा,मुंडारा।
नरेगा आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने मुंडारा ग्राम पंचायत अंतर्गत नरेगा के विभिन्न कार्यो का निरीक्षण किया।
नरेगा आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने ग्राम स्थित रोला गोचर में
नर्सरी विकास,वृक्षारोपण कार्य,एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य को देखा व लाभान्वित सदस्य से आवास निर्माण कार्य के भुगतान आदि पर बातचीत की।निरीक्षण के समय
जिला परिषद पाली सीईओ मुकेश चौधरी, बाली विकास अधिकारी भोपालसिंह जोधा,ग्राम पंचायत मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव,एईएन रामकिशोर सांखला,जेटीए महेंद्रकुमार व वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा मौजूद रहे।
ग्राम विकास अधिकारी मुंडारा कपुराराम देवासी, कनिष्ठ सहायक रेखा मेंशन से नर्सरी विकास, वृक्षारोपण कार्य, आवास निर्माण कार्य पर नरेगा आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासक प्रवीण वैष्णव व वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा ने नर्सरी विकास व वृक्षारोपण के सुरक्षित रखरखाव के लिए रोला गोचर भूमि पर चारदीवारी निर्माण कार्य सरकारी योजनाओं अंतर्गत स्वीकृति प्रदान करवाने को नरेगा आयुक्त से कहा।नरेगा आयुक्त ने ग्राम पंचायत मुंडारा की नर्सरी विकास व वृक्षारोपण कार्य पर सराहना करते हुए चारदीवारी निर्माण कार्य स्वीकृति प्रदान करने को कहा। नरेगा आयुक्त पुष्पा सत्यानी ने मुंडारा चामुंडा माताजी के दर्शन किए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





