जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
अयोध्या।
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं व शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पेंशन, विद्युत आपूर्ति, जल व्यवस्था, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की साप्ताहिक समीक्षा की जाए तथा शिकायतकर्ता को निस्तारण की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





