अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

SHARE:

अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 अभियुक्त गिरफ्तार।

अयोध्या।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने अंतरजनपदीय बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की गई 24 ई-रिक्शा बैटरियों की बरामदगी की है।
यह जानकारी अयोध्या पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि थाना महराजगंज की पुलिस टीम ने पुलिस उपाधीक्षक/थाना प्रभारी शशि प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में संदीप दीक्षित, संजू दीक्षित, फहीम, रिजवान खान
शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी अभियुक्त अयोध्या के साथ-साथ बाराबंकी, कानपुर, बांदा और लखनऊ जैसे जिलों में ई-रिक्शा की बैटरियां चुराने की घटनाओं में शामिल रहे हैं।घटना 16 सितम्बर 2025 को वादी मुकदमा द्वारा ई-रिक्शा बैटरी चोरी की रिपोर्ट थाना महराजगंज में दर्ज कराई गई थी। इस पर मु0अ0सं0 283/25, धारा 303(2), 317(2), 318(2), 336(3), 340(2), 112 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।जांच के दौरान ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 21 सितम्बर 2025 को शाम के समय टंडौली क्रॉसिंग, दिलासीगंज मार्ग स्थित नहर के पास से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के समय उनके पास से चोरी की गई सभी 24 ई-रिक्शा बैटरियां बरामद कर ली गईं।एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है और इनके अन्य अपराधिक रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment