पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत फूड वेंडरों को दिया गया प्रशिक्षण।

SHARE:

पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत फूड वेंडरों को दिया गया प्रशिक्षण

अयोध्या।

पीएम स्वनिधि योजनान्तर्गत चल रहे 16 दिवसीय लोक कल्याण मेला के अंतर्गत नगर निगम अयोध्या में FSSAI के माध्यम से फूड वेंडरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 22 सितम्बर 2025 को डूडा अयोध्या द्वारा आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त फूड वेंडरों को स्वच्छता, गुणवत्ता व सुरक्षित खाद्य संचालन संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य फूड वेंडरों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर नगर आयुक्त परियोजना निदेशक, अपर नगर आयुक्त परियोजना अधिकारी, डूडा अयोध्या, सहायक आयुक्त खाद्य-2 मानिक चंद्र, खाद्य विभाग से कुलदीप मिश्रा, विविध कर अधीक्षक नगर निगम, शहर मिशन प्रबंधक सुश्री गरिमा सरोज, सीएलटीसी शुभम शुक्ल, सीओ श्रीमती अनीता द्विवेदी, सबीहा शकील तथा कोमल (सीआरपी) भी उपस्थित रहीं।
डूडा अयोध्या द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम फूड वेंडरों के कौशल विकास और गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment