अयोध्या में संत तुलसीदास रामलीला समिति की पौराणिक रामलीला का शुभारंभ।
संजय यादव,अयोध्या धाम।
संत श्री तुलसीदास रामलीला समिति द्वारा आयोजित पौराणिक एवं ऐतिहासिक रामलीला का श्री भगवदाचार्य स्मारक सदन में दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अनेक साधु-संतों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। समिति के अध्यक्ष विंदुगद्याचार्य श्रीमहंत देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज ने रामलीला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह रामलीला न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों और जीवन मूल्यों से भी परिचित कराती है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में समिति के महामंत्री स्वामी श्री संजय दास जी महाराज, कोषाध्यक्ष स्वामी श्री अवधेश कुमार दास जी महाराज, उपाध्यक्ष महंत जनार्दन दास जी महाराज, डॉ महेश दास जी महाराज, अंतरराष्ट्रीय पहलवान महंत राजेश दास जी महाराज, महंत सत्यदेव दास जी महाराज (महासचिव निर्वाणी अनी), व्यास सरोज दास जी महाराज, महंत दामोदर दास जी महाराज (खाक चौक), नागा राम लखन दास जी महाराज, आचार्य मुकेश दास जी महाराज और श्री अभिषेक मिश्र जी सहित बड़ी संख्या में साधु-संत और वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





