रजत जयंती पर मां की निकाली गई भव्य कलश यात्रा

SHARE:

रजत जयंती पर मां की निकाली गई भव्य कलश यात्रा

महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ उतारी आरती

संजय यादव,अयोध्या।

शक्ति वाहिनी ने रजत जयंती पर निकाली भव्य कलश यात्रा।शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रतिबर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां सरयू तट से वरुण आह्वान के बाद गाजे बाजे के साथ निकली गई भव्य कलश यात्रा, मां की जयकारे से गूंजायमान हुई श्री राम की नगरी। मां के जयकारों के साथ शक्ति वाहिनी की अगुवाई में निकली यात्रा सरयू तट से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई छोटी देवकाली मंदिर पहुंची। यात्रा का संयोजन केंद्रीय दुर्गापूजा व रामलीला समन्वय समिति तथा शक्ति वाहिनी के संयुक्त संयोजन से किया गया। यात्रा नयाघाट , बाबू बाजार, श्रृंगारहाट , हनुमानगगढ़ी , हरिद्वारी बाजार होती हुई छोटी देवकाली मंदिर पहुंची, पूजा अर्चन के बाद किया गया प्रसाद वितरण।
मां के कलश यात्रा का आचार्य पीठ तिवारी मंदिर के सामने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने माता जी की आरती कि और बताया कि माता का अनुष्ठान प्रतिपदा को शुभ मुहूर्त में करना चाहिए और विसर्जन दशमी तिथि को ही करना चाहिए यही शास्त्रों का मत है। माता रानी के यात्रा का दर्जनों स्थानों पर स्वागत हुआ और लोगों ने पुष्प वर्षा की।केंद्रीय समिति के संयोजक महंत धनुषधारी शुक्ला ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यह यात्रा अनवरत नवरात्रि के पूर्व संध्या पर निकाली जाती है।अध्यक्ष रमापति पांडे ने बताया कलश यात्रा सनातन परंपरा का एक अंग है जिसमें कोई अनुष्ठान प्रारंभ करने से पहले हम किसी पवित्र नदी से जल भरते है और आज रविवार को बहनों ने मां सरयू से जल भर कर अपने- अपने घरों मे मां की स्थापना पूजन करेंगी। शक्ति वाहिनी प्रमुख बिंदु सिंह ने बताया कि बड़े ही उत्साह के साथ माताएं बहने माता की कलश यात्रा में शामिल होती हैं और यही कलश स्थापित करके 9 दिन तक पूजा करती है। राजा जयंती में शामिल हुए बहनों का बहनों का आभार प्रवक्ता भानु प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। अशोक शास्त्री ने वरुण पूजन कराया।कलश यात्रा में वन्दना त्रिपाठी, पार्वती कौशल, दया मिश्रा, आंचल यादव, प्रभादेवी,अनीता सिंह, अंजू सिंह, गरिमा आचार्य, उर्मिला तिवारी,अनीता, इस्रावती , रंजन सागर, महासचिव श्रीनिवास शास्त्री ,कलश यात्रा में प्रभारी दीपचंद्र राही, देवर्षिराम त्रिपाठी ,सुरक्षा प्रभारी पंकज गुप्ता, मंगल गुप्ता, अनिल सहित सैकड़ों भाई बहन सम्मिलित हुए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment