नवरात्रि-दशहरा पर्व पर मिलावटखोरी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 9 नमूने जांच हेतु भेजे गये।

SHARE:

नवरात्रि-दशहरा पर्व पर मिलावटखोरी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 9 नमूने जांच हेतु भेजे गये।
सहायक आयुक्त (खाद्य) के निर्देशन में सचल दलों ने की कार्रवाई

अयोध्या।

आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, अयोध्या द्वारा शुक्रवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में गठित दो सचल दलों ने जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल 09 खाद्य नमूने संग्रहित कर क्षेत्रीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजे हैं।पहले दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी, जयदीप मौर्य, विवेक कुमार मौर्य एवं नन्द किशोर यादव शामिल रहे। इनकी टीम ने कुमारगंज स्थित संगम किराना स्टोर से सेंधा नमक व रिफाइन्ड मूंगफली तेल तथा दिनेश मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना संग्रहित किया।दूसरे दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार साहू, अनूप सिंह, सुमित चौधरी एवं शरद पाल शामिल थे। इन्होंने भीखी का पुरवा स्थित एक किराना स्टोर से घी व सेंधा नमक, जबकि रिलायंस स्मार्ट पॉइंट से फलाहारी नमकीन, साबूदाना, सेंधा नमक एवं मिश्री के नमूने लिए।
सभी नमूने परीक्षण हेतु आगरा स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि यह विशेष अभियान त्योहारी सीज़न में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, और आगे भी इसी प्रकार की सतत निगरानी व कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment