जहरखुरानी कर चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
तारुन पुलिस की बड़ी सफलता
अयोध्या।
जनपद में जहरखुरानी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी दी कि थाना तारुन पुलिस ने जहरखुरानी कर चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को चोरी के पूरे माल के साथ गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मनोज राना व मैनू उर्फ रामनारायण हैं। दोनों ने मिलकर मुंबई से लौट रहे एक युवक को ऐमीघाट पुल के पास नशीला पदार्थ खिलाकर उसका सामान चोरी कर लिया था।पीड़िता ने थाना तारुन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका बेटा, जो मुंबई से लौट रहा था, ऐमीघाट पुल के पास कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जहरखुरानी का शिकार बनाया गया और उसके पास रखा कीमती सामान चोरी कर लिया गया। थाना तारुन में मु0अ0सं0 202/25 धारा 123/304(2) बीएनएसएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष तारुन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया। साथ ही चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है।एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





