पुलिस,प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गयाभंडार,चुनाव करने पर बनी सहमति।

SHARE:

भादसोड़ा चौराहें पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर चतुर्दशी को भगवान सांवलिया सेठ का भंडार ग्रामीणों की सहमति के बाद प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया।

नरेन्द्र सेठिया चितौडगढ

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर मंदिर कमेटी और ग्रामीणों के बीच चल रहे गतिरोध के कारण ग्रामीणों ने भंडार नहीं खोलने देने की चेतावनी दी थी। इसी को लेकर के शुक्रवार को तहसीलदार भदेसर शिव सिंह, नायब तहसीलदार भादसोड़ा शिव शंकर पारीक, थाना अधिकारी भादसोड़ा महेंद्र सिंह गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि भैरू सिंह शक्तावत आदि के द्वारा धरने पर बैठे ग्रामीणों से चर्चा कर समझाइश कर भंडार खोला गया। समझाइस में मंदिर मंडल के कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा ने अध्यक्ष शांतिलाल मेहता की सहमति से ग्रामीणों को जनवरी 26 तक कार्यकारिणी के चुनाव कराने एवं मंदिर में सरकार के द्वारा बोर्ड गठित करने की कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना अधिकारी, सरपंच प्रतिनिधि भैरव सिंह सभी की उपस्थीति में लिखित में ग्रामीणों को दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने भंडार खोलने की सहमति प्रदान की और कड़ी सुरक्षा के बीच भंडार खोला गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment