भादसोड़ा कस्बे में प्राचीन सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया भंडार से 8 लाख 24 हजार 621 रुपए प्राप्त हुए।
नरेन्द्र सेठिया,भादसोड़ा ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भादसोड़ा कस्बे के प्राचीन सांवलिया सेठ मंदिर पर चतुर्दशी शुक्रवार को भगवान सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के बाद अध्यक्ष गोपाल सिंह तंवर की उपस्थिति में भंडार खोला गया। भंडार से कुल 8 लाख, 24 हजार, 621 रुपए प्राप्त हुए। भंडार गणना के दौरान मांगीलाल शर्मा इंद्रमल उपाध्याय रमेश अग्रवाल, मुरली सोनी, उदय लाल सोनी, शांतिलाल सुथार, महेंद्र दर्जी, लोकेश टेलर, केसरी माल सुथार, विपिन अग्रवाल, शंकर लाल सेन, प्रदीप सेन, जगदीश आचार्य, विमल अग्रवाल, रमेश चंडालिया एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 39





