जन लेवा हमले के तीन आरोपी अरेस्ट,वाहन जब्त,शेष आरोपी की तलाश जारी।

SHARE:

जन लेवा हमले के तीन आरोपी अरेस्ट,वाहन जब्त,शेष आरोपी की तलाश जारी।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

कपासन

बहु चर्चित सूरज माली पर जान लेवा हमला कर दोनों पैर तोड़े जाने के मामले में पुलिस द्वारा सस्पेंस बरकरार रखते हुए मामले का खुलासा कर 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है कैलाश पुत्र नानू गुर्जर नि. दौलपुरा
राधेश्याम पुत्र चंपा गुर्जर नि. दौलपुरा
मदन लाल पुत्र नारायण गुर्जर नि. गोवलीया
थाना कारोई जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है l

जबकि अन्य अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का दावा किया है l

पुलिस उप अधीक्षक हरजीराम यादव ने पत्रकारों को बताया कि सूरज माली के प्रकरण में जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के सुपरविजन में अलग-अलग टीम बनाकर गहन अनुसंधान किया गया l पुलिस उप अधीक्षक को हमले का कारण पूछने पर उनके द्वारा किए गए खुलासे में उन्होंने बताया कि हमलावरों द्वारा सूरज माली पर हमला क्यों किया गया ? हमला करने के पीछे क्या उद्देश्य था ?यह सभी जानकारी न्यायालय द्वारा पुलिस रिमांड लिए जाने के बाद पूछताछ करने पर सामने आएगी
अभी तक अपराधियों ने मुंह नहीं खोला है
तथा हमले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार जो की घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर चटावटी गांव के पास जंगल में खराब होने की स्थिति में बरामद की गईl
बरामद कार के नंबर नहीं होने से इसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है जो कि अनुसंधान जारी है l आमजन को पुलिस द्वारा दी गई अधूरी जानकारी के कारण सस्पेंस का माहौल बना हुआ है
आम जनता की आवाज बन चुके सूरज माली जो की कपासन का तालाब पिछले 12 वर्षों से लगातार खाली पड़ा हुआ था
उस तालाब में पानी लाने की मांग को लेकर कई दिनों से सोशल मीडिया पर रिल बनाकर विधायक जीनगर से अपने दिए वादे को याद दिलाते हुए पानी लाने का निवेदन कर रहा था

उस पर बर्बरतापूर्वक जानलेवा हमला क्यों किया गया ? किसने कराया ? हमले के पीछे मास्टर माइंड कौन हे? हमले में ओर कौन कौन अपराधी हे ?इसका खुलासा नहीं होने के कारण जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है
अब देखना यह है कि न्यायालय द्वारा अपराधियों का पुलिस रिमांड होने पर किस तरह का खुलासा पुलिस द्वारा किया जाता है
तथा शेष रहे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी होने पर मामले का खुलासा होने की संभावना है
पीड़ित सूरज माली ने अपनी पुलिस को दी गई रिपोर्ट में 6 से 7 अज्ञात नकाबपोश हमलावर द्वारा हमला किया जाना बताया गया थाl
आगामी दिनों में होने वाले पुलिस अनुसंधान पर बहुत कुछ निर्भर होगा पुलिस उप अधीक्षक हरजीराम यादव ने बताया कि जिला साइबर टीम जिला विशिष्ट टीम थाना कपासन की जांच टीम थाना अधिकारी रतन सिंह चित्तौड़गढ़ कोतवाली इंचार्ज तुलसीराम के नेतृत्व में गठित अलग अलग टीम द्वारा अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह के निर्देशन में अनुसंधान किया गया

जिसके तहत घटनास्थल के चारों ओर जाने वाले कच्चे तथा सड़क मार्ग का निरीक्षण कर 40 स्थान पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल गए
घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर जंगल में स्कॉर्पियो कार पड़ी मिली जिसको जप्त किया गया।
जिला साइबर टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान करते हुए अपराधियों का ठिकाना पता लगाकर 3 हमलावरों को गिरफ्तार किया गया।
घटना के एक दिन पूर्व घटनास्थल की रेकी की गई ।
उसके बाद 15 सितंबर सोमवार को सिंहपुर स्थित मोनो मार्क फैक्ट्री से सायकाल 5:00 बजे सूरज माली एवं उसका साथी उदयलाल भोल मोटरसाइकिल से बाहर निकल कर कपासन की ओर आ रहे थे तभी गोरा जी के निंबाहेड़ा के पास स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने इनको रोक कर सूरज माली के साथ बर्बरता पूर्वक लाठियों सरिया से जानलेवा हमला किया गया ।
हमला करके घटनास्थल से सभी अपराधी फरार हो गए।
हमले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment