सुरज माली के साथ हुये जानलेवा हमले की घटना का खुलासा,3 अभियुक्त गिरफतार घटना मे प्रयुक्त वाहन जप्त अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सुरज माली के साथ हुये जानलेवा हमले की घटना का खुलासा 03 अभियुक्त गिरफतार घटना मे प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो जप्त अन्य अभियुक्तगण की तलाश जारी।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि थाना कपासन क्षेत्र में गणपति फेक्ट्री के पास सुरज माली के साथ हुये जानलेवा हमले की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात हमलावारो का पत्ता लगा घटनां का शीघ्र खुलासा करने हेतू निर्देशित किया गया। इसी कम में सरितासिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय चित्तौडगढ़ एवं श्री हरजी लाल यादव पुलिस उप अधीक्षक कपासन जिला चित्तौडगढ़ के सुपरविजन में श्री रतनसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कपासन व तुलसीराम प्रजापत थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ़ के साथ साईबर सैल टीम व डीएसटी टीम की संयुक्त टीम गठीत की गई।
घटना का विवरण
दिनाक 15.09.2025 को प्रार्थी / मजरूब सुरज माली पिता शांति लाल माली उम्र 20 साल निवासी भोपाल खेडा, कपासन जिला चित्तौडगढ़ जैर इलाज ट्रोमा वार्ड श्री साँवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय चित्तौडगढ़ पर एक लिखित रिपोर्ट इस आश्य की पेश की कि में सुरज माली पित्ता शाति लाल माली निवासी भोपाल खेडा, कपासन का रहने वाला होकर शपथ पूर्वकं बयान देता हूं कि आज दिनांक 15.09.2025 को शाम 5 15 पी.एम. पर मोनो मार्क फेक्ट्री से छुट्टी होने के बाद मेरे घर कपासन आ रहा था तब गणपति फेक्ट्री के पास सफेद स्कार्पिया में छ-सात लोग उत्तर कर आये और मेरी बाईके के आगे गाडी लगा दी और मुझे मेरी बाईक से उत्तार कर लोहे के जरिये और पाईप से मारना और धमकाना चालु कर दिया और बोलने लगें कि तु रोज रोज पानी की मांग करता है आज तुझे मारकर पानी में डाल कर फेंक देगे और मुझे जबरदस्ती स्कार्पियो में बिठा कर ले जाने लगे और कहने लगे कि तुझे मारकर ऐसी जगह फेकेंगें जहा पर तैरा कुछ भी पता नहीं चलेगा। मेरे साथ मेरा साथी उदय लाल भील था उसे धमकी देकर बोला कि तु यहां से भाग जा वरना तुझे भी मार कर फेक देगे। आज तो हम एक नेता से सुरज माली को मारने की सुपारी लेकर आये है और इसे आज खत्म कर देगे। अब ओर कोई भी व्यक्ति पानी के लिये आवाज नही उठायेगा और कोई भी पानी के लिये विडियो बनाकर आवाज उठायेगा उसका भी काम तमाम करेंगे। मैं प्रशासन से निवेदन करता हूँ की मेरे पर हुये हमले के खिलाफ व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
उपरोक्त घटना के विरोध एवं पीडित सुरज मल माली के साथ हुये जानलेवा हमला करने वाले स्कार्पियो सवार अज्ञात बदमाशान की तलाश करने एवं शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर कपासन कस्बे में माली समाज एवं स्थानीय लोगों के द्वारा धरना प्रदर्षन कर मुल्जिमो की 24 घण्टो मे गिरफतारी की माँग की जाकर ज्ञापन दिये गये जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्यालय चित्तौडगढ, श्रीमान पुलिस उप-अधीक्षक वृत कपासन एवं मन थानाधिकारी द्वारा समझाईश कर पुलिस द्वारा सुरज मल माली के साथ मारपीट करने वाले स्कॉर्पीयो सवार अज्ञात बदमाशान की तलाश हेतु थाना हाजा से टीम गठन कर साईबर टीम, डी.एस. टी टीम के सहयोग से शीघ्र अज्ञात बदमाशान का पता लगा अविलम्ब गिरफतार करने का आमजन को भरोसा दिलाया गया था।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
प्रकरण की गम्भीरता को मध्यनजर रखते हुये जिला स्तर पर जिला विशिष्ट टीम जिला साईबर टीम पुलिस थाना कपासन के पुलिस अधिकारियो कर्मचारियो की एवं विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति सरिता सिह आरपीएस, एवं वृत्ताधिकारी वृत्त कपासन के नेतृत्व में वारदात कारित करने वाले अज्ञात बदमाशान की तलाश हेतू घटना स्थल से चारो दिशाओं में चित्तौडगढ़ से उदयपुर जाने वाले राजमार्ग एवं रेलमगरा, मातृकुण्यिा कारोई, जिला भीलवाडा जाने वाले मार्गो कच्चे रास्तो एवं सिंहपुर टोल प्लाजा पर घटना स्थन से कपासन को जाने वाले राजमार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले वारदात में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कार्पियो का पता लगाने एव अज्ञात मुल्जिमानों का पता लगाने के लिये घटना स्थल के चारों ओर के करीब ४० सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खगाले गये एवं 200 वाहनों को चैक किया गया। गठित टीम एवं सुपरवाईजरी अधिकारीयो के सुक्ष्म पर्यवेक्षण एवं टीम के कठीन परिश्रम
के फलस्वरूप घटना में प्रयुक्त अज्ञात वाहन बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कार्पियों का पता लगाया गया एवं मुल्जिमान का पता लगाया जाकर गिरफतार किया गया है। एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बिना नम्बरी सफेद रंग की स्कार्पियो को बतौर वजह सबूत जप्त किया गया है। मुल्जिमानी से अन्य मुल्मिान के बाजे ने पूछताछ की जा रही है।
आरोपियों का तरीका, वारदात
मुल्जिमान से पूछताछ व अनुसंधान से ज्ञात हुआ कि मुल्जिमान द्वारा घटना से एक दिन पहले मोनी मार्क फैक्ट्री पर गाँवो के कच्चे रास्तों से होकर आने जाने वाले रास्तो को देखना व सुरज माली के फैक्ट्री में काम पर आने व जाने के समय व रूट का पत्ता कर एक दिन पूर्व सम्पूर्ण रैकी की जाकर दुसरे दिन घटना में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो की नम्बर प्लेट हटा सुरज माली के फैक्ट्री से निकलने का कपासन से कांकरिया जाने वाले रास्ते पर इंतजार कर सुरज माली के फैक्ट्री से निकलते ही स्कोर्पियो से पिछा कर स्कोर्पियो को बाईक के आगे लगा कर सुरज माली के साथ जानलेवा हमले की घटना को अंजाम देकर गाँवो के कच्चे रास्ते से होकर फरार होना।
गिरफ्तार आरोपी-
01. कैलाश चन्द्र पिता नानू राम गुर्जर उम्र 23 साल निवासी दोलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा,02. राधेश्याम गुर्जर पिता चम्पा लाल गुर्जर उम्र 27 साल निवासी दोलपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा,03, मदन लाल पिता नारायण लाल गुर्जर उम्र 23 साल निवासी गोवलीया थाना करोई जिला भीलवाडा
उक्त कार्यवाही में निम्न टीम सदस्यो का योगदान रहा।
रतन सिंह पु.नि. थानाधिकारी थाना कपासन, तुलसीराम प्रजापत थानाधिकारी थाना कोतवाली चित्तौडगढ शंकर लाल सउनि. पुलिस थाना कपासन धुडाराम सउनि पुलिस थाना कपासन दुर्गालाल सउनि पुलिस थाना कपासन,लक्ष्मण सिहं सउनि पुलिस लाईन चित्तौडगढ,लालाराम हैड कानि. पुलिस थाना कपासन,महेन्द्र सिंह कानि. पुलिस थाना कपासन,शोभाराम कानि. पुलिस थाना कपासन,राजेश कानि पुलिस थाना कपासन,बद्रीलाल कानि. पुलिस थाना कपासन,हेमराज कानि. पुलिस लाईन चित्तौडगढ,सुशील कानि. पुलिस थाना कपासन, लक्ष्मीनारायण कानि पुलिस थाना कपासन
रमेश कानि. कोतवाली थाना चित्तौडगढ
देवीलाल कानि. पुलिस थाना कपासन,जितेन्द्र कानि. पुलिस थाना कपासन
साईबर टीम:
- राजकुमार हैड कानि साईबर सैल चितौडगढरामावतार कानि. साईबर सैल चित्तौडगढ़,रामनरेश कानि. साईबर सैल चित्तौडगढ,राजेश कानि. साईबर सैल चित्तौडगढकमलेश कानि. साईबर सैल चित्तौडगढ,डीएसटी टीम:भपेन्द्र सिंह हैड कानि. डीएसटी टीम चित्तौडगढ़,सरेन्द्र कानि. डीएसटी टीम चित्तौडगढ,राजदीप सिंह कानि. डीएसटी टीम चित्तौडगढ़,विजय कानि. डीएसटी टीम चित्तौडगढ,विक्रम कानि. डीएसटी टीम चित्तौडगढ़,दीपक कानि. डीएसटी टीम चित्तौडगढ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





