अयोध्या सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने की विश्वकर्मा पूजन।
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम से और उत्साह के साथ मनाया गया। यह त्योहार देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा को समर्पित है, जिन्हें देवताओं का शिल्पकार माना जाता है। इस अवसर पर, भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई और उनकी मूर्ति के समक्ष औजारों और मशीनों की पूजा भी की गई। लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने काम में सफलता और सुख-समृद्धि की कामना की।
विश्वकर्मा पूजा का आयोजन शहर के विभिन्न हिस्सों में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यह त्योहार शहर के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम था, जिसमें भगवान विश्वकर्मा की पूजा और आराधना की गई।
विश्वकर्मा जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया
अयोध्या राम की पैड़ी पर सिंचाई विभाग के जेई ओम प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भगवान श्री विश्वकर्मा भगवान की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शिव कुमार मौर्य (मुख्य अभियंता नलकूप पूर्व), पंकज वर्मा (अधीक्षण अभियंता नलकूप मंडल), वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी चीफ ऑफिस, शिव कुमार गुप्ता (अधिशाषी अभियंता लिफ्ट सिंचाई खंड), अरुण कुमार सिंह (सहायक अभियंता), बिंदु गौतम (सहायक अभियंता), अवर अभियंता प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, अवर अभियंता अजीत कुमार सिंह, अवर अभियंता राकेश कुमार यादव, और लिफ्ट सिंचाई खंड के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





