समस्या का निस्तारित कर सम्बंधित विभागों द्वारा लोगो को हाथों हाथ लाभान्वित किया।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर सेवा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में बुधवार से सेवा पखवाड़ा के साथ शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर अभियान का आगाज हुआ। इसी क्रम में गुरुवार को भूपालसागर ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी डॉक्टर अभिलाषा के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ । शिविर में तहसीलदार अपूर्व गौतम, विकास अधिकारी मुकेश पोरवाल, सहायक विकास अधिकारी श्रीमती शारदा जाट, पंचायत समिति सदस्य सुरेश चन्द्र गाडरी, सरपंच प्यारचंद भील, उप सरपंच विजय कुमार अग्रवाल, वार्ड पंच अशोक चपलोत, वार्डपंच सम्पत लाल जाट सहित ब्लॉक स्तरीय कई जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे । शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का हाथों हाथ निस्तारण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। शिविर में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा की 22 पॉलिसी वितरित की , पंचायत राज विभाग द्वारा 01 आवासीय पट्टा का वितरण किया गया, पशुपालन विभाग द्वारा 12 पशु बीमा पॉलिसी का वितरण किया, राजस्व विभाग द्वारा 3 खातों का आपसी सहमति से बंटवारा किया,6 शुद्धिकरण प्रकरण निस्तारित कर सम्बंधित विभागों द्वारा लोगो को हाथों हाथ लाभान्वित किया गया । इसके साथ तहसीलदार अपूर्व गौतम ने शिविर में सभी जनप्रतिनिधियो, अधिकारियों और ग्रामीणों को शिविर के दौरान मतदान को प्रयोग करने की शपत और पंचायत समिति सदस्य सुरेश चन्द्र गाडरी ने सफाई रखने की शपत दिलाई । शिविर में सभी विभाग के अधिकारी और प्रतिनिधियों ने अपने सेवाएं देकर लोगो को लाभान्वित किया । वही शिविर के सफल आयोजन के लिए स्थानीय ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नवनीत सोनी, सहायक ग्राम विकास अधिकारी गजेंद्र टांक, राजू सिंह रावत सहित ईमित्र कियोस्क के प्रतिनिधियो ने अपनी सेवाएं दी ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





