शिविर में ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया,

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

भदेसर उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंथारिया में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में ग्रामीणों की वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान किया,

ग्रामीण सेवा शिविर में भदेसर उपखण्ड अधिकारी अंजली मीणा, तहसीलदार शिवशंकर पारीक और अतिरिक्त विकास अधिकारी बालकिशन शर्मा मौजूद रहे।
शिविर में कुल 25 आवेदन प्रस्तुत किए गए।
पशु बीमा योजना के तहत बॉण्ड वितरित किए गए।
खाद्य सुरक्षा सूची में नाम जोड़े गए और पुस्तेनी पट्टों का आवंटन भी किया गया।

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई।

इस मौके पर विकास अधिकारी गणपत सिंह, प्रशासक शांता देवी, उपसरपंच गोपाल सोनरडा और पूर्व सरपंच कालूराम, यूनुस खान, जिला अवार्ड प्राप्त आशा सहयोगिनी कृष्णा कवर, कालूराम सेन,सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिविर से उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान हुआ है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment