स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का हुआ शुभारंभ।
पाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़े के तहत सुमेरपुर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत उप जिला चिकित्सालय, सुमेरपुर में स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देशभर में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवा और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम है। मंत्री कुमावत ने कहा कि देश में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के इस राष्ट्रव्यापी सघन अभियान से महिलाओं के स्वास्थ्य की प्रारंभिक पहचान, रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। यह अभियान बेहतर पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूकता की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर नाहर सिंह जोधा, एसडीएम कालूराम कुम्हार, पीएमओ डॉ. महिपाल सिंह, बीसीएमओ डॉ. गोविंद सिंह चूड़ावत, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. ताराचंद, ब्लॉक प्रोग्रामर ऑफिसर प्रमोद गिरी आदि मौजूद रहे।
रक्तदाताओं का किया उत्साहवर्धन
मंत्री जोराराम कुमावत ने पीएम मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में महावीर हॉस्पीटल में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर उन्होंने रक्तदाताओं से आत्मीयता से मुलाकात की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान महादान का संदेश भी दिया। अखिल भारतीय तेरापंथ युव परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद, पाली की ओर से रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 के तहत आयोजित इस शिविर में एमबीडीडी मारवाड़ प्रभारी रोशन नाहर, संयोजक नैतिक मांडोत, परिषद के अध्यक्ष पीयूष चौपड़ा, नीतेश समदड़िया, मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, जिला मंत्री दिनेश राजपुरोहित, मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शिवराज सिंह, पूनम सिंह, महेश राठी, सिंदरू के सरपंच नरेंद्र देवासी, जोराराम देवासी, गोरधन सिंह आदि मौजूद रहे।
मंत्री कुमावत ने पीएम का अभिभाषण सुना
जोराराम कुमावत ने नगरपालिका परिसर में स्थित सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुना।
इन कार्यक्रमों में पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, महेंद्र माली, दिनेश सिंह राजपुरोहित, नगरपालिका उपाध्यक्ष चर्तुभुज शर्मा, मुकेश कुमार, इंद्र सिंह जाखोड़ा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष फूलाराम सुथार, दिनेश मीणा, रमेश बोहरा, एवं जनप्रतिनिधियों मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





