प्रधानमंत्री के 75 वे जन्मदिवस पर प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्री नन्द गोपाल गौशाला की गायो को एक क्विंटल गुड़ खिलाकर गौसेवा की।

SHARE:

प्रधानमंत्री के 75 वे जन्मदिवस पर प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने श्री नन्द गोपाल गौशाला की गायो को एक क्विंटल गुड़ खिलाकर गौसेवा की ।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस पर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने कस्बे में स्थित श्री नन्द गोपाल गौशाला में जाकर गायो को एक क्विंटल गुड़ खिलाकर गौसेवा की । इस अवसर पर प्रधान हेमेंद्र सिंह राणावत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जीवन मे अनुशासन को प्राथमिकता दी है, और इसका अनुपम उदाहरण हम नरेन्द्र मोदी के सफल मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कार्यकाल में देख रहे है। हमे भी जीवन मे प्रधानमंत्री मोदी के जीवन सिदाँतो को उतारना चाहिए । साथ ही प्रधान राणावत ने कहा कि प्रधानमंत्री की कथनी और करनी हमेशा एक रही है । इसका जीता जागता उदाहरण यह है कि नरेन्द्र मोदी ने जब पहली बार प्रधानमंत्री की शपत ली थी । तब उन्होंने कहा था कि पहले भारत पर दुनिया के देश अपने निर्णय भारत पर जबरन थोपते थे और भारत को मजबूरन उनके निर्णय मानने पडते थे । लेकिन आज जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ भारत पर लगाकर दबाना चाहा तो भारत ने अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब दिया और अमेरिका को अपना टैरिफ का निर्णय वापस लेना पड़ा । इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मेनारिया ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया । इस दौरान भाजपा जिला मंत्री बलवन्त सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता लीलाधर जोशी, पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण अहीर, कानाखेड़ा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कालूराम माली, भूपालसागर सरपंच प्यारचंद भील, जाशमा सरपंच देवीलाल जूनि, उप सरपंच विजयकुमार अग्रवाल, राजेन्द्र चंडालिया, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक कुमार चपलोत, दिनेश चन्द्र अग्रवाल, निर्भय सिंह चुण्डावत रौनक सोनी, राजू साहू, छोगालाल तेली, अंकित अग्रवाल, देवीलाल माली, विकास जायसवाल, दीपक विजयवर्गीय, राजमल अहीर रायपुरिया, कमलेश सेठिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment