अंकन पेंटिंग कार्यशाला संस्कृति का जुड़ाव।

SHARE:

अंकन पेंटिंग कार्यशाला संस्कृति का जुड़ाव।

अयोध्या l

भगवान राम की नगरी में दीपा लोक और जनजातीय कला संस्था द्वारा आयोजित कार्यशाला का दूसरा दिवस बच्चों ने अपने संस्कृति और विरासत से जुड़े अनेकों चित्र बनाएं इस अवसर पर, कार्यशाला की संयोजक दीपा सिंह रघुवंशी ने अवधी लोककला के संरक्षण और संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला जो कार्यशाला का उद्देश्य बताया कि लोककला चित्रकलाओं के कारण ही उनका उनसे जुड़ाव हुआ। यदि पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए, तो करवा-चौथ, हलछठ आदि के अवसर पर की जाने वाली लोककला चित्रकलाएँ गुमनामी में खो जाएँगी। सह संयोजक अविरल पाठक ने बताया यह कार्यशाला तीन दिवसीय कल समापन होगा चित्रकार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आमंत्रित कलाकार श्री शुभम कुमार कुशवाहा, श्री दिनेश सोनकर, श्री राजाधिराज सिंह और श्री. प्रदीप ब्याहुत वाणी शुक्ला नीरज यादव व अयोध्या क्षेत्र के 70 से अधिक स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं।” इस अवसर पर सहयोगी रामजी सिंह प्रमोद सिंह संगीता सिंह रंभा सिह व अभिभावक आदि मौजूद रहे सभी ने कार्यशाला की कलाकृतियों को सराहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment