चामुंडा माताजी मुंडारा के भंडार से 296580 रूपये प्राप्त हुए।
मुंडारा,पाली
उपखण्ड अधिकारीसाहब बाली के आदेश की पालना में श्री चामुण्डा माताजी मंदिर ट्रस्ट मुण्डारा तहसील बाली के भण्डारा (दानपात्र) में जमा भेंट राशि की गणना करने के सम्बन्ध में गठित समिति (टीम) के सदस्यों की मौजूदगी में आज दिनाँक 16-09-2025 को मंदिर का भण्डारा श्रीमान तहसीलदार साहब बाली एवं गठित टीम के सदस्यों की मौजूदगी में खोला गया। भण्डारा (दानपात्र) से निकली राशि की गणना की गई। कुल राशि 296580 ( दो लाख छियानवे हजार पांच सो अस्सी) रुपए भंडार से प्राप्त हुए। इसके बाद फर्द बनाकर सभी मौजूद सदस्यों के हस्ताक्षर करवाए गए।♦
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 38





