गुमनामी बाबा की समाधि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, नेताजी से जोड़ी समानताएं।

SHARE:

गुमनामी बाबा की समाधि पर भाजपा नेताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि, नेताजी से जोड़ी समानताएं।

अयोध्या।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 40वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर शनिवार को अयोध्या के कैंटोनमेंट स्थित गार्डन में स्थित गुमनामी बाबा की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर गुमनामी बाबा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम में भाजपा नेता दिनेश जायसवाल व अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने गुमनामी बाबा और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बीच समानताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुमनामी बाबा का रहन-सहन, पहनावा, जीवनशैली, चश्मा और चेहरा नेताजी से अत्यधिक मेल खाता था। उन्होंने यह भी कहा कि यह जांच का विषय है कि क्या गुमनामी बाबा वास्तव में नेताजी थे, परंतु उनकी जीवनशैली इस रहस्य को गहराई से सोचने पर मजबूर करती है।श्रद्धांजलि अर्पित करने वाले विनोद तिवारी, रघुनाथ निषाद, मुकेश ओबेरॉय, शुभम कुमार, आजम खान, साकेत तिवारी, बृजभूषण राय, राहुल गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment