उत्तर प्रदेश में पशुधन व दुग्ध विकास को मिला नया आयाम: धर्मपाल सिंह

SHARE:

उत्तर प्रदेश में पशुधन व दुग्ध विकास को मिला नया आयाम: धर्मपाल सिंह

अयोध्या।

उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने अयोध्या स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि प्रदेश में देश का सर्वाधिक पशुधन है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023-24 में राज्य में 387.79 लाख मीट्रिक टन दुग्ध, 589.48 करोड़ अंडे व 1259 हजार टन मांस का उत्पादन हुआ।
प्रदेश में वर्तमान में 7713 गो-आश्रय स्थलों में 12.48 लाख गोवंश संरक्षित हैं। 520 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट्स के माध्यम से 32.34 लाख पशुओं को चिकित्सा सेवा दी गई है।मंत्री ने बताया कि सेक्सड वीर्य उत्पादन हेतु लखनऊ में नई लैब स्थापित की जा रही है, जिससे प्रति वर्ष 9 लाख स्ट्रा का उत्पादन होगा। वहीं, IVF तकनीक से अब तक 25 संततियां प्राप्त हुई हैं।प्रदेश में 739 बकरी पालन एवं 225 भेड़ पालन इकाइयाँ स्थापित की गईं। कुक्कुट विकास नीति-2022 के तहत 155 नई इकाइयों को स्वीकृति दी गई है, जिससे 13,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।
बुंदेलखंड क्षेत्र में 22,801 महिला ब्रायलर इकाइयों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में चारा बीज मिनीकिट वितरण के साथ उत्तर प्रदेश चारा/आहार नीति 2024-29 लागू की गई है।मंत्री ने बताया कि सरकार पशुपालकों की आमदनी बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और भविष्य में इन योजनाओं का विस्तार होगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment