सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में कुमुद दूबे का हुआ चयन।
दर्शननगर ,अयोध्या l
कम्पोज़िट स्कूल दर्शन नगर 2 पूरा अयोध्या की सहायक अध्यापिका श्रीमती कुमुद दूबे ने सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। यह प्रतियोगिता दिनांक 22 से 24 जुलाई 2025 तक लखनऊ में आयोजित हुई थी, जिसमें प्रदेश भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति और कहानी कहने की अनूठी शैली से श्रीमती कुमुद दूबे ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए राज्य स्तर पर चयनित होकर अयोध्या जिले का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है, बल्कि पूरे जनपद के लिए यह गर्व का क्षण बन गया है। कुमुद दूबे द्वारा बच्चों को देश प्रेम , नैतिक मूल्यों से सम्पबंधित कहानियों के द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है जिससे बच्चे रूचि पूर्वक शिक्षा ग्रहण करते है | स्कूल परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने श्रीमती कुमुद दूबे को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





