संस्कृत के सेवानिवृत अध्यापकों का गुरुकुल महाविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह।
संजय यादव,अयोध्या।
माध्यमिक संस्कृत शिक्षक कल्याण समिति द्वारा गुरुकुल महाविद्यालय में अयोध्या मंडल के सेवानिवृत्त दर्जनों संस्कृत अध्यापकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक दल के विधायक ध्रुव कुमार तिवारी और विशिष्ट अतिथि अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी रहे। विशेष अतिथि ओमप्रकाश गुल उप शिक्षा निदेशक अयोध्या मंडल अयोध्या, सतीश कुमार त्रिपाठी उप निरीक्षक संस्कृत पाठशाला अयोध्या मंडल अयोध्या, डॉ पवन कुमार तिवारी जिला विद्यालय निरीक्षक, रविंद्र प्रसाद शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष, देवेंद्र पति त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण मोहन शुक्ला उपाध्यक्ष, अतुल द्विवेदी प्रदेशीय महामंत्री, माध्यमिक शिक्षक संघ राकेश कुमार पांडे, आलोक कुमार पांडे तथा शिक्षा अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही l शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार तिवारी ने कहा कि संस्कृत सबसे प्राचीन और देव भाषा है। संस्कृत अध्यापकों का सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है। संस्कृत भाषा और विद्यालयों के विकास के लिए मैं सदैव प्रयास करता रहूँगा। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत हमारी संस्कृति की जड़ है। सेवानिवृत्त अध्यापकों का सम्मान कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता केहर सिंह ने किया तथा अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण से किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्रपति त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी सेवानिवृत्त अध्यापकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उमा दयाल मिश्र, शत्रुघ्न मिश्रा, विजयशंकर, रामरूप तिवारी, जिलेदार दुबे, चंद्रशेखर पांडे, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह, रामसुमिरन मिश्रा, स्नेहलता त्रिपाठी, जयदेव त्रिपाठी, कृष्णचंद्र पांडे, मिथिलेश चतुर्वेदी, कृपाशरण द्विवेदी, रामकृष्ण पांडे, घनश्याम मिश्र, कृष्णमोहन शुक्ला, शिवधरनाथ पांडे सहित दर्जनों सेवानिवृत्त अध्यापकों का सम्मान किया गया। समारोह में योगेंद्र कुमार सिंह, ओमप्रकाश गुप्त, सतीश कुमार तिवारी, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. रविंद्र कुमार शुक्ला, राकेश कुमार पांडे, आलोक कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार वर्मा, विजय आनंद शास्त्री, कुलदीप मिश्रा, शशिकांतदास, पुनीतदास आदि लोग उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





