अयोध्या में हुआ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन स्व. सविता बेन व स्व. रमन लाल शाह की आजीवन इच्छा को सुपुत्र ने किया साकार।

SHARE:

अयोध्या में हुआ 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन स्व. सविता बेन व स्व. रमन लाल शाह की आजीवन इच्छा को सुपुत्र ने किया साकार।

संजय यादव अयोध्या
अयोध्या के जानकी घाट स्थित वैदेही भवन प्रांगण मे प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन स्व. सविता बेन एवं स्व. रमन लाल शाह (बड़ौदा, गुजरात) पुण्य स्मृति को समर्पित रहा।
स्व. माता-पिता का आजीवन यह सपना रहा कि अयोध्या की पावन धरा पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो। उनके इस स्वप्न को साकार करने का पुण्य कार्य उनके सुपुत्र मुकेश भाई शाह व उनकी पत्नी नीला बहन शाह ने किया।
माता-पिता के सपनों को किया पूरा
आयोजन के दौरान जब मुकेश भाई शाह और नीला बहन शाह ने अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए तो उनका हृदय भावुक हो उठा। उन्होंने भाव-विह्वल होकर कहा कि
हमारे माता-पिता का जीवनभर का सपना था कि अयोध्या में कथा हो। आज इस पुण्य कार्य से हमें ऐसा लगता है मानो उनकी आत्मा भी आनंदित हो रही होगी।”
श्रद्धालुओं की उपस्थिति
इस आयोजन में बड़ौदा से लगभग 600 श्रद्धालु विशेष रूप से अयोध्या पहुँचे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा स्थल पर दिनभर भजन-कीर्तन और अमृतमयी भागवत धारा बहती रही।
इस अवसर पर गौतम शाह (कनाडा) सहित देश-विदेश से श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
भक्ति और भावनाओं का संगम
कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर आँसू तक नहीं रोक पाए। अयोध्या की पावन भूमि पर गूंज रहे भजन, शंखनाद और प्रवचनों ने वातावरण को पूर्णतः दिव्य और आध्यात्मिक बना दिया।
यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि माता-पिता की इच्छाओं और सपनों को संतान द्वारा सम्मानित करने का अनुपम उदाहरण बन गया। शाह परिवार ने अपने संस्कारों और श्रद्धा से दिखा दिया कि माता-पिता की इच्छाओं को पूर्ण करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment