जलवायु को नियंत्रित करने में वृक्ष की अहम भूमिका होती है—राजेश पूरी

SHARE:

जलवायु को नियंत्रित करने में वृक्ष की अहम भूमिका होती है—राजेश पूरी

फालना,पाली
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला में आयोजित आज वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश पूरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ों से हमें ताज़ी हवा (ऑक्सीजन)मिलती है,ये हवा और पानी को साफ़ करते हैं,जलवायु को नियंत्रित करते हैं,मिट्टी के कटाव को रोकते हैं,बाढ़ और सूखे से बचाते हैं,हमें फ़ल और लकड़ी देते हैं,वन्यजीवों के लिए घर प्रदान करते हैं,और हमारे शहरी वातावरण को ठंडा रखते हैं पर संपत्ति का मूल्य बढ़ाते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश पूरी कार्यक्रम कॉर्डिनेटर एवम् पर्यावरण प्रेमी भवर परिहार,समाजसेवी अमित मेहता,उगम सिंह पवार,श्याम सुंदर वैष्णव,शैलेश बोहरा,संजय सिरोया,महेश नाहटा,अंकित राठौड़, दिनेश माहेश्वरी,हितेंद्र सुथार आदि लोगों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment