मुंडारा 61 साल बाद फुटबॉल प्रतियोगिता में जिला में सिरमौर,चार खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन।
G M मुंडारा ।
69वीं पाली जिलास्तरीय 19 वर्षीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन समीपवर्ती राजकीय
उच्च माध्यमिक विद्यालय लालराई में हुआ। जिसमें 1964 के बाद मुंडारा ने विवेक उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली को 3-0 से पराजित कर 61 साल बाद जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्थानीय विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने मुंडारा के खिलाड़ियों को चैंपियन ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के खेल की भूरी-भूरी प्रशंसा कर विजेता टीम के खिलाड़ियों व विद्यालय के समस्त स्टाफ का आभार जताया।
मुंडारा फुटबॉल टीम प्रभारी श्यामसिंह चम्पावत ने बताया कि मुंडारा से चार खिलाड़ी विपुलकुमार मालवीय,कमलेशसिंह राजपुरोहित,वीरेंद्रकुमार व गोलकीपर चंदन चौधरी का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन किया गया,जो 15 सितंबर से सेंट पॉल स्कूल बारां में प्रारंभ होगी।
विजेता टीम के गांव में पहुंचने पर विद्यालय के छात्रों एवं ग्रामवासियों ने जीत का जश्न मनाते हुए गांव में विजयी जुलूस निकाल पुष्प वर्षा कर,गुलाल उड़ाते हुए खुशी का इजहार करते हुए विद्यालय पहुंचे जहां ग्रामवासियों ने प्रशासक प्रवीण वैष्णव,उप प्रशासक जब्बरसिंह पंवार,विद्यालय विकास समिति सदस्य एडवोकेट सोहनसिंह सोलंकी,श्यामसुंदर शर्मा,सुरेशकुमार शर्मा, विक्रमकुमार शर्मा आदि के नेतृत्व में खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए प्रधानाचार्य अनीता डांगी,टीम प्रभारी श्यामसिंह चम्पावत, उप प्रधानाचार्य सकाराम माधव, राजेशकुमार बावल, मदनलाल परिहार सहित समस्त स्टाफ साथियों का आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





