राय सोनी रॉयल चैन ग्रुप कोसेलाव मुंबई द्वारा धनी सरकारी विद्यालय के सम्पूर्ण नवीनीकरण का बीड़ा उठाया।

SHARE:

राय सोनी रॉयल चैन ग्रुप कोसेलाव मुंबई द्वारा धनी सरकारी विद्यालय के सम्पूर्ण नवीनीकरण का बीड़ा उठाया।

फालना,पाली

धणी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन का जीर्णोद्धार का कार्य भामाशाह श्रीमती सज्जनबेन फूटरमलजी जैन(राय सोनी रॉयल चैन ग्रुप कोसैलाव/ मुंबई) द्वारा करवाने की घोषणा के साथ ही शीघ्र कार्य को प्रारंभ करने का आश्वासन रॉयल चैन ग्रुप मुंबई द्वारा दिया गया।इस घोषणा का स्वागत विद्यालय के बच्चों तथा उनके अभिभावक ने गर्म जोशी से किया,इस कार्य को करवाने के लिए प्रेरक श्रीमान भूपेंद्र मेहता ख़िमेल ने कहा की भामाशाह द्वारा विद्यालय का जीर्णोद्धार शीघ्र ही करवाया जाएगा। इस अवसर पर धनी विद्यालय प्रांगण में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें हरीश वैष्णव,केसाराम चौधरी,पूर्व कृषि मंडी चैयरमेन रमेश गर्ग, मंगल सिंह सोनिगरा,वालाराम चौधरी,रामलाल प्रजापत,सरपंच अमृती देवी,मोहनलाल सोलंकी,दिनेश वैष्णव, मोहनदास वैष्णव,रामलाल प्रजापत, परबतसिंह सोनिगरा,महाराज भूपेंद्र सिंह, घीसूलाल चौधरी,प्रकाश गोयल, विद्यालय संस्था प्रधान श्री किशोर जी रावल,महेंद्र परिहार,वसनाराम देवासी, रजनीश कुमार,श्रवण सिंह,हितपाल सिंह, प्रकाश कुमार,नारायण लाल,राधेश्याम, अरुणेश,प्रकाश बवाल,नानूराम कटारा सहित समस्त ग्रामीणों ने भाग लिया तथा इस कार्य की सराहना की। इसी अवसर पर भामाशाह श्रीमती निरमा गहलोत ने स्वर्गीय राजेश जी बावल की स्मृति में विद्यालय को एक अलमारी भेंट की। मंच संचालन विद्यालय के भामाशाह एवं सहयोगी हरीश वैष्णव धनी द्वारा किया गया*

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment