शहर में हो रही पेट्रोल पंप पर घटनाओं की रोकथाम व सुरक्षा की जाए-प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारीओ ने शासन प्रशासन से मुलाकात कर पेट्रोल पंप पर हो रही घटनाओं के संबंध में दिया प्रार्थना पत्र। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष/ अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के दर्जनों पेट्रोल पंप डीलरों ने ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शहर में पेट्रोल पंप पर आए दिन हो रही घटनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
साथ ही लिखित प्रार्थना जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर जी को दिया गया, जिसमें मुख्य रूप से दर्शाया गया कि शहर के पेट्रोल पंप पर आए दिन कुछ ना कुछ घटनाएं घट रही है, अभी हाल में ही कोतवाली नगर के साकेत पुरी पेट्रोल पंप पर कुछ दबंग द्वारा पेट्रोल भरवा कर भुगतान न करना और पैसे मांगने पर कर्मचारियों से मारपीट की घटना सामने आई है, इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए, और साथ ही शासन द्वारा द्वारा चलाए जा रहे अभियान *नो हेलमेट नो पेट्रोल* का पेट्रोल पंप पर इसका शक्ति से पालन कराया जाए। वही वार्तालाप के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा आश्वासन दिया गया कि सभी पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, साथ ही नो हेलमेट नो पेट्रोल का भी पालन कराया जाएगा।
इस अवसर पर टीएन तिवारी, विपिन सिंह, ओम प्रकाश वर्मा राम भवन वर्मा, कपिल देव दुबे, रवि सिंह, भानु प्रताप सिंह, मनीराम वर्मा ,ओम प्रकाश सिंह, गणेश अग्रवाल, भोलानाथ कौशल सहित कई पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





