नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में 137 मरीज़ों की कि जाँच।
फालना,पाली
श्री भैरव चैरिटेबल ट्रस्ट बीसलपुर द्वारा संचालित भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में 80 निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन फालना में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम संयोजक अमित मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन भैरव देव की प्रतिभा पर दीप जलाकर किया इस कार्यक्रम में जैन संघ फालना के अध्यक्ष अरुण चौधरी,रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ.अनंत सिंह पीएम श्री सेवाडी स्कूल के प्रधानाचार्य गोपाल पारीक व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा चंद्र भोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुआ जैन संघ अध्यक्ष अरुण चौधरी ने कहा कि भैरव आई हॉस्पिटल के तत्वाधान में लगाया जाना वाला नि शुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर से जरूरतमंदों को लाभ मिलता है।इस शिविर मैं चिकित्सालय टीम के राकेश वैष्णव (जीएम),सुआलाल खारोल,प्रेम सिंह,धीराराम ने 137 लोग आँखों की जाँच कर 60 लोगो को नि शुल्क चश्मे और दवा वितरित की 16 मरीज़ों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया इस अवसर पर चंद्र भौलेश्वर महादेव ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक अमित मेहता,जसवंत सिंह देवड़ा,बंशीलाल मालवीय,बाबूलाल गर्ग,अशोक बछेटा,सुमेर सिंह मेड़तिया,बाबूलाल माली,आदि लोगों की उपस्थिति में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





