अयोध्या में पहली बार मनाया जाएगा श्री महंत भवनाथ दास महाराज का साकेतोत्सव।

SHARE:

अयोध्या में पहली बार मनाया जाएगा श्री महंत भवनाथ दास महाराज का साकेतोत्सव।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया गया निमंत्रण, हजारों साधु-संतों और श्रद्धालुओं का होगा संगम।
संजय यादव,अयोध्या।

सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के श्री महंत भवनाथ दास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर 7 सितंबर को भव्य साकेतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन का नेतृत्व उनके कृपापात्र शिष्य महंत रमेश दास कर रहे हैं।
महंत रमेश दास के शिष्य हरिवंश दास पहलवान और इंद्रसेन पहलवान ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उन्हें अयोध्या आने का निमंत्रण सौंपा। इस दौरान अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि वे इस ऐतिहासिक साकेतोत्सव में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, इस महोत्सव में देशभर से हजारों की संख्या में साधु-संत, महंत और श्रद्धालु अयोध्या पहुंचेंगे। परंपरागत भक्ति गीत, भजन-कीर्तन, संत प्रवचन और आध्यात्मिक अनुष्ठानों से यह साकेतोत्सव भक्ति और अध्यात्म की परंपरा को नई ऊंचाई देगा।
सुबह से देर रात तक चलने वाले इस आयोजन में संतों का विराट जमावड़ा होगा। अयोध्या की धार्मिक धारा और संत परंपरा को जीवंत करने वाला यह पहला साकेतोत्सव अपने आप में ऐतिहासिक और अद्वितीय रहेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment