‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान शुरू, बिना हेलमेट वालों को नहीं मिलेगा पेट्रोल
120 वाहन चालकों का हुआ चालान, संभागीय परिवहन अधिकारी ने दी सख्त हिदायत
अयोध्या।राज्य सरकार के निर्देश पर 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलने वाले ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’ अभियान की शुरुआत अयोध्या जनपद में जोर-शोर से की गई। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) विश्वजीत सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें हेलमेट न पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को ईंधन देने से इनकार किया गया और उन्हें जागरूक भी किया गया।
अभियान के तहत दो पहिया वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि हेलमेट जीवन रक्षक है और इसकी अनदेखी जानलेवा हो सकती है। इस मौके पर एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. आरपी सिंह एवं यात्री कर अधिकारी राजेश कुमार भी मौजूद रहे।अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 120 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं पूरे मंडल में दो दिन के भीतर लगभग 300 चालान काटे गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान 30 सितंबर तक लगातार चलेगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।संभागीय परिवहन अधिकारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि, लोगों को अपनी जान की कीमत समझनी चाहिए। हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि **हेलमेट लगाकर ही दोपहिया वाहन चलाएं, ओवर स्पीड से बचें और ट्रैफिक नियमों का पूर्णतः पालन करें ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





