श्री सांवरियाजी की शोभा यात्रा मंदिर परिसर से बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई।

SHARE:

श्री सांवरियाजी की शोभा यात्रा मंदिर परिसर से बैंड बाजे ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई।

चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया।

चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित मेवाड़ के कृष्ण धाम श्री सांवरिया जी में जलझुलनी एकादशी का त्री दिवसीय मेला आज भगवान सांवलिया सेठ की शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। मंदिर से भगवान ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर सांवरिया सेठ के चांदी के रजत रथ में विराजमान कर और पुष्प वर्षा करते हुए चांदी के चांदी के रथ में विराजमान किया। भगवान को चवर धुलते हुवे शोभायात्रा मंदिर से ढोल नंगाडे के साथ शोभायात्रा मंदिर से रवाना हुई, जिसमे बड़ी संख्या में भक्त शोभा यात्रा में उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गो से निकाली गई, जहा मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच संपन्न हुई। कल ठाकुर जी की रजत रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस शोभा यात्रा में मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव मंदिर बोर्ड कैसे सदस्य किशन अहिर हरिराम गाडरी पवन शर्मा अतिरिक्त कलेक्टर मंदिर के सीईयो प्रभा गोतम आईएस राजेंद्र मेघवाल भदेसर उपखंड अधिकारी ऋषि कुमार पांडे डूंगला उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल निम्बाहेड़ा तहसीलदार घनशायम जरवाल नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक मंदिर के कर्मचारी एवं भक्त श्रद्बालु इस शोभा यात्रा में शामिल हुए

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment