सादड़ी में 42 वर्षों से भक्ति की बहार, संत ओमप्रकाश जी शर्मा की प्रेरणा से रामचरितमानस परिवार सक्रिय।

SHARE:

सादड़ी में 42 वर्षों से भक्ति की बहार, संत ओमप्रकाश जी शर्मा की प्रेरणा से रामचरितमानस परिवार सक्रिय।

सुरेश रावल,सादड़ी।

श्रौत्रिय एवं ब्रह्मनिष्ठ संत श्री 1008 ओमप्रकाश जी शर्मा* तसींग, बहरोड़ जिला कोटपूतली (राजस्थान) की दिव्य प्रेरणा से सादड़ी में पिछले 42 वर्षों से भक्ति और आध्यात्मिकता की अनवरत धारा बह रही है।

संतजी की प्रेरणा से गठित रामचरितमानस परिवार, सादड़ी ने नगर में कई धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की परंपरा स्थापित की है। परिवार द्वारा प्रति वर्ष परशुराम कुण्ड धाम पर वार्षिक अखण्ड पाठ, राधाष्टमी पर राधा रानी को छप्पन भोग एवं विशाल शोभायात्रा, सीता नवमी पर जानकी जन्मोत्सव, तथा कदंब वृक्ष की छांव में राधा–माधव संकीर्तन जैसे भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

इसके साथ ही, रामचरितमानस परिवार द्वारा प्रतिवर्ष सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर गो सेवा हेतु लगभग 12 लाख रुपए की आय अर्जित की जाती है, जिसे पूर्ण रूप से गो सेवा में ही समर्पित किया जाता है।

इन आयोजनों के माध्यम से न केवल नगर में धार्मिक वातावरण पनपता है बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और एकता की भावना भी निरंतर प्रबल होती है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment