छठे दिन मिला बनास नदी में बही बालिका का शव।

SHARE:

छठे दिन मिला बनास नदी में बही बालिका का शव।
*12 किमी दूर बनास नदी के रतनखेड़ी एनीकट में मिला शव।*

नरेन्द्र सेठिया,चित्तौड़गढ़।

राशमी थाना क्षेत्र में बनास नदी के बहाव में गत 26 अगस्त की मध्य रात्रि को कार के बहने की घटना में लापता हुई बालिका के शव को पांच दिन के अथक प्रयास व रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटना के छठे दिन प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम ने बनास नदी के रतनखेड़ी एनीकट से बरामद कर लिया है। घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर रतनखेड़ी एनीकट से हाकम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने बालिका के शव को ढूंढ निकाला ।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बनास नदी पर बने पुराने पूल पर मंगलवार मध्य रात्रि को नदी के तेज बहाव से कार गुजारते समय कार के बह जाने की घटना में लापता हुई बालिका रूत्वी की तलाश एसडीआरएफ के एक्सपर्ट गोताखोरों द्वारा लाईन कॉम्बिंग कर घटना स्थल से 12 से 15 किमी तक नदी में बच्ची की तलाश की गई। वहीं उदयपुर रेंज मुख्यालय से मंगाए गए हाई रेजोल्यूशन एवं बड़ी दूरी की दृश्यता वाले ड्रोन की मदद से पूरी नदी में बारीकी से निरीक्षण किया गया। चित्तौड़गढ़ के भोईखेड़ा से भी एक्सपर्ट गोताखोरों को बुलाकर तलाश करवाई गई। बालिका की तलाश रविवार को दिन भर जारी रही। आखिरकार घटना के छठे दिन बालिका रूत्वी का शव घटना स्थल से 12 किलोमीटर दूर रतनखेड़ी एनीकट से हाकम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम ने बालिका के शव को ढूंढ निकाला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला ने बताया कि जिला प्रशासन व पुलिस, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस टीम, नजदीकी ग्राम वासियों, उपरेड़ा के जब्बार व स्थानीय लोगो की तरफ से लापता बालिका को खोजने के लिए सभी स्टेक होल्डर्स की मदद से ठोस प्रयास किये गए। मातृकुण्डिया डैम से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से शव ढूंढने में परेशानियां आई, फिर भी सभी सहयोग कर्ताओं की मदद से बालिका के शव को ढूंढने में सफलता मिली। बालिका के शव को ढूंढने में सभी स्टेक होल्डर्स के साथ आसपास के ग्राम वासियों के सहयोग रहा, क्योंकि उनकी सहायता के बिना इतना बड़ा सर्च अभियान संभव नहीं था। जिला पुलिस ने बालिका को खोजने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। बालिका की पहचान की जाकर शव को परिजनों को सिपुर्द कर दिया गया है।
तलाशी के दौरान मोके पर एसडीआरएफ टीम के अलावा, एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी गंगरार, पुलिस निरीक्षक जोधाराम गुर्जर व रमेश मीणा भी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment