शनिदेव के भंडार से 40 लाख 52 हजार 715 रुपए निकले।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
कपासन
मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनिमहाराज आली मंदिर में इस बार का मासिक भंडार ऐतिहासिक रहा मंदिर के भंडार से 40 लाख 52 हजार 715 रुपए की भेंट राशि प्राप्त हुई यह अब तक की सबसे अधिक राशि है मंदिर की प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को सिक्कों की गिनती पूरी हुई इसमें 7 लाख 52 हजार 155 रुपए की राशि निकलीं इससे पहले अमावस्या से एक दिन पूर्व नोटों की गिनती में 33 लाख 600 रुपए प्राप्त हुए थे पिछले वर्ष सितंबर में मंदिर के भंडार से 33.5 लाख रुपए की भेंट राशि निकलीं थीं इस वर्ष यह राशि पिछले रिकॉर्ड से लगभग 7 लाख रुपए अधिक है यह वृद्धि मंदिर में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को दर्शाती है
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 128





