अयाेध्यास्थ रामलीला महाेत्सव न्यास की लीला 26 सितंबर से,तैयारियां जोरो पर।

SHARE:

अयाेध्यास्थ रामलीला महाेत्सव न्यास की लीला 26 सितंबर से,तैयारियां जोरो पर।

अयाेध्या,

संजय यादव अयोध्या।

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में विजय दशमी के अवसर पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के सन्दर्भ में रविवार को प्रतिष्ठित तिवारी मंदिर में एक पत्रकार वार्ता के दरम्यान अयोध्यास्थ श्रीराम लीला महोत्सव न्यास अध्यक्ष महंत वैदेही वल्लभ शरण एवं संयोजक महापाैर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। अयाेध्यास्थ रामलीला महाेत्सव न्यास अध्यक्ष महंत वैदेहीवल्लभ शरण महाराज ने बताया कि अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या की रामलीला को भव्य रूप से संपन्न करने का निर्णय लिया गया है। इस रामलीला महोत्सव में अवध के कलाकारों द्वारा दिव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन 26 सितंबर से प्रारंभ होगा। जिसमें श्रीराम जन्म महोत्सव, श्रीराम बारात की शोभा यात्रा, श्रीराम स्वयंवर महोत्सव, श्रीराम वन गमन, केवट प्रसंग, शबरी कथा नवधा भक्ति, लंका दहन, रावण वद्य विजयोत्सव, श्रीराम राज्याभिषेक आदि मुख्य प्रसंग होंगे। उन्होंने बताया कि अयोध्यास्थ रामलीला महाेत्सव न्यास बहुत ही पुरानी रामलीला है। जाे सन 1949 से चली आ रही है। यह हर बार राजेंद्र निवास स्वर्गद्वार पर हाेती थी। लेकिन इस बार से राम पैड़ी पर हाे रही है। राजेंद्र निवास की ही रामलीला काे अब भव्य रूप दिया जा रहा है। जिसे दीपाेत्सव की तरह विजयाेत्सव का नाम दिया गया है। यह रामलीला अब भव्य, दिव्य और अद्भुत हाेगी। रामलीला महाेत्सव न्यास के संयोजक अयोध्या महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी महाराज ने बताया कि श्रीराम बारात की शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। सभी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक कार्यकारिणी का गठन केया गया है, जिसमें अयोध्या के सभी प्रमुख संतों को संरक्षक मण्डल में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त समाज के संभ्रांत महानुभावों को कार्यकारिणी मंडल में शामिल किया गया है।रामलीला का समस्त कार्यक्रम श्रीराम की पैड़ी पर आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सभी वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। भगवान राम का चित्त और चरित्र दाेनाें महान है। ऐसे प्रभु श्रीराम की लीला हाेने जा रही है। न्यास के महासचिव हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विजयदशमी के अवसर पर भव्य विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 200 फिट का रावण बनाकर दहन हाेगा। रावण दहन से समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया जाएगा। इस आयोजन को अयोध्या विजयोत्सव न्यास, संस्कार भारती अयोध्या तथा नगर निगग के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। संस्कार भारती लखनऊ के कलाकार रामलीला का मंचन करेंगे। प्रेसवार्ता में डॉ. प्रभाकर मिश्रा, अंजनी कुमार ओझा, बधाई भवन के महंत राजीव लोचन शरण, महंत हरिमोहन शरण, किशोरी शरण, चंद्रकांत अवस्थी समेत अन्य पदाधिकारीगण माैजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment