फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

SHARE:

फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला आयोजित।

पाली।

युवा कार्यक्रम विभाग भारत सरकार के स्वायत्तशाषी संगठन मेरा युवा भारत द्वारा केन्द्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं पर जानकारी के लिए कार्यशाला राजकीय बांगड़ महाविद्यालय परिसर में माय भारत, एनसीसी व एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में पाली प्रधान मोहिनी देवी पटेल ने युवाओं को जागरूक बनकर योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ महेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को समाज के विकास में उत्प्रेरक बनने का आहवान किया।
जिला युवा अधिकारी राजेन्द्र जाखड़ ने कार्यशाला के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। जिला उद्योग अधिकारी भूपेन्द्र पटेल ने पीएम विश्वकर्मा, पीएमईजीपी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लीड बैंक मैनेंजर कैलाश नारायण मीणा के नेेतृत्व में मैनेजर कपिल कुमार ने पीएम मुद्रा योजना, स्टैंड अप योजना के बारे में जानकारी दी। लघु उद्योग भारती से रमेश कुमार ने स्कील इण्डिया मिशन व डीओआईटी से प्रोग्रामर प्रवीण भाटी ने नवाचार व स्टार्ट अप इण्डिया अभियान से जुड़ी जानकारियां दी। मंच संचालन लक्ष्मी राजपुरोहित ने किया। इस अवसर पर कॉलेज की एनएसएस इकाई ने ओरिएंटेशन डे मनाया। प्रश्नोतरी के विजेतओं को अतिथियों ने पानी की बोतल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर पूर्व एलडीएम धर्मेंद्र कुमार बैरवा, प्रो. श्रवणसिंह राजपुरोहित, एनसीसी प्रभारी आर एल चौधरी, सहायक आचार्य मानवी शेखावत, गणेश कुमार, भोमाराम, भंवरसिंह राजपुरोहित, स्वयंसेवक पारस थानवी, धनराज भाटी, भरत तोसावरा, योगेश ने सक्रिय सहयोग किया।

———-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment