जनता दर्शन में उमड़ी भीड़, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।

SHARE:

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
भूमि विवाद, पेंशन, स्वास्थ्य और सड़क मरम्मत जैसे मामलों पर हुई सुनवाई

अयोध्या।जनता की समस्याओं के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।जनता दर्शन में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पेंशन, जलापूर्ति, विद्युत समस्याएं, स्वास्थ्य सेवाएं और सड़कों की मरम्मत जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए।
डीएम ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान सभी विभागों की जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि हर शिकायत की साप्ताहिक समीक्षा की जाए और शिकायतकर्ता को समय पर समाधान की जानकारी भी दी जाए।
जनता दर्शन में अधिकारियों की उपस्थिति में समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया गया, जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment