भादवा बीज पर भव्य शोभा यात्रा निकाली,चढ़ाई ध्वजा।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भदेसर उपखंड मुख्यालय पर भादवा बीच के अवसर पर बाबा के अनुयायियों के द्वारा भविष्य शोभायात्रा निकाली गई यह शोभायात्रा मेघवाल मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेव मंदिर से प्रारंभ हुई जो कि नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुणे बाबा रामदेव मंदिर पहुंची जहां पर पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया इस शोभायात्रा में बाबा के भक्तगण डीजे की धुन पर नाचते हुए मस्ती से चल रहे थे वहीं महिलाएं भगवान के भजनों पर नृत्य कर रही थी बाबा के जयकारों से परिसर गूंज उठा
समीप वर्ती भालूंदी धीरजी का खेड़ा पोटला आसावरा माता आदि स्थानों पर भादवा बीज पर अनेक आयोजन हुए
इसी प्रकार अंबेडकर बस्ती में स्थित मंदिर पर रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया वहीं सोमवार को प्रातः शुभ मुहूर्त में ध्वजा चढ़ाई गई
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





