एएसआई को 9 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
एसीबी टीम ने कार्यवाही करते हुए शनिवार को चंदेरिया थाने के एएसआई को 9 हजार की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी के अति अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मारपीट के एक मामले में आरोपी को राहत देने के एवज में एएसआई सुभाष चंद्र ने उसके पिता से 20 हजार रूपये रिश्वत के रूपये में मांगे, जिस पर 10 हजार में सहमति बनने पर ए सी बी की टीम ने सत्यापन किया। जिसके बाद एसीबी टीम ने ट्रेप की योजना बनाते हुए ए एस आई सुभाष चंद्र को थाने पर ही परिवादी से 9 हजार रूपये की रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। टीम द्वारा आरोपी से रिश्वत की राशि के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 118





