जुलूसे-ए-मोहम्मदी जुलूस को लेकर हुई बैठक 4 सितंबर 2025 को निकलेगा जुलूसे-ए- मोहम्मदी जुलूस।

SHARE:

जुलूसे-ए-मोहम्मदी जुलूस को लेकर हुई बैठक
4 सितंबर 2025 को निकलेगा जुलूसे-ए- मोहम्मदी जुलूस।

अयोध्या ।

अंजुमन मुहाफिज मसाजिद व मकाबीर कमेटी के बैनर तले हाजी महबूब साहब के आवास जुलूसे मोहम्मदी को लेकर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कर रहे जनाब हाजी महबूब साहब नायब सदर जनाब हाजी असद साहब अंजुमन के सेक्रेटरी जनाब आजम कादरी साहब अंजुमन के खजांची जनाब मोहम्मद इरफान साहब जनाब अब्दुल हकीम साहब की मौजूदगी में
बैठक को संबोधित करते हुए अंजुमन के सदर जनाब हाजी महबूब साहब ने कहा कि 4 सितंबर 2025 को अयोध्या में निकलने वाले जुलूसे मोहम्मदी अपने परंपरागत तरीके बक्सरिया टोला हजरत शेख समसुद्दीन फरियाद रस रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह से निकलेगा हाजी साहब ने बैठक में मौजूद लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि यह जुलूस पैगंबरे इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश का है जिसमें हम खुशी मनाते हैं वहीं बैठक का संचालन कर रहे अंजुमन कमेटी के सेक्रेटरी जनरल मो. आजम कादरी ने कहा कि जुलूसे मोहम्मदी के मौके पर नात पढ़ने के लिए जो अंजुमन आती है उनसे अपील है कि हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैह वसल्लम की शान में नात पढ़ी जाए क्योंकि इस्लाम धर्म मोहब्बत और भाईचारे का नाम है और ईद मिलादुन्नबी खुशी बनाने के साथ-साथ गरीब बेसहारा यातीमों की ज्यादा से ज्यादा मदद करें । अपने पड़ोस की चाहे वह किसी भी मजहब से ताल्लुक रखता हो वह परेशान हो भूखा हो उसकी हर संभव मदद करें और अपने एकलाख को बेहतर रखें यह खुश नशीबी हमारी है कि हुजूर सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की हम उम्मती है बैठक के नायब सदर जनाब हाजी असद साहब ने लोगों को हिदायत दिया जुलूसे मोहम्मदी में किसी भी तरह राजनीतिक नारेबाजी ना की जाए और ना ही किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान दिया जाए आपस में मिलजुल कर जुलूस-ए -मोहम्मदी को संपन्न कराया जाए ,वही मोहम्मद इरफान साहब ने कहा कि जुलूस को लेकर आपस में किसी तरह का कोई वाद विवाद ना करें । जुलूस की कयादत अंजुमन कमेटी करेगी उसके पीछे सभी जुलूस रहेंगे अपने बड़ों की इज्जत करें जुलूस का एतराम करते हुए अपने एखलाख को पेश करें क्योंकि यह जुलूस मोहम्मद साहब के पैदाइश की खुशी मनाने का है
बैठक में मौजूद हाजी महबूब, हाजी असद, जुनैद वारसी, मोहम्मद आजम कादरी, इरफान अली उर्फ नन्हे मियां ,अजमेर अली, काशिफ शेख चौधरी, इमरान अंसारी ,महताब खान ,सुल्तान अंसारी (पार्षद) ,हाफिज असलम ,आशिक अली, मोहम्मद टोनी, कल्लू भाई, दुलारे भाई, मोहम्मद शमी ,इश्तियाक ,पप्पू भाई आदि लोग शामिल रहे ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment