शम्भु भारती महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब।
वाघोड़े में झलकी सनातन लोक संस्कृति।
देसूरी,पाली
पाली जिले के देसूरी उपखंड मुख्यालय के सोजत रोड स्थित देवासी समाज के आस्था व छत्तीस के अग्रणीय शम्भु भारती जी उर्फ ग़ेमा माराज का वार्षिक मेला व भव्य वरघोड़े का आयोजन दाता ग्रुप के बैनर तले आयोजित हुआ।
शम्भु भारतीजी के आश्रम से कई प्रकार के वाद्ययंत्रों व डीजे की मंगल ध्वनि पर महिलाओं व युवाओं के पारंपरिक वेशभुषा में जोशीले नृत्य के साथ वरघोड़ा आयोजित हुआ। वरघोड़े महिलाओं के सामूहिक नृत्य आकर्षक का केंद्र रहा। वही वरघोड़े में ग़ेमा माराज की झांकी ज्योति के साथ शोभायमान रही। गवरी नृत्य भी मेलार्थियों के मनोरंजन का केंद्र रहा।
वरघोड़ा लांपी रोड स्थित गेमा माराज के आश्रम से शुरू हुआ जो पाली सड़क होते हुए राठेलाव चौहराया,बैंक रोड,ग्रामपंचायत से देसूरी कस्बे के प्रमुख मार्गो से होता हुआ बस स्टैंड से मेन चौहराया होते हुए आश्रम पर सम्पन्न हुआ।इस दौरान मेलार्थियों ने संत की प्रतिमा के चरणों के माथा टेक कर आशीर्वाद लिया व खुशहाली की कामना की। इस दौरान महिलाएं व युवा मेले लगी दुकानों पर फाग खरीदने में मशगूल थे। मेले व वरघोड़े की व्यवस्था जिम्मा दाता ग्रुप के सभी सदस्य संभाले हुए थे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





