श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 08 करोड़ 90 लाख।

SHARE:

श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 08 करोड़ 90 लाख।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चितौडगढ जिलें के सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 08 करोड़ 90 लाख रुपए। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तथा अमावस्या को ठाकुरजी का दो दिवसीय मासिक मेला आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को कृष्णपक्ष चतुर्दशी के पावन पर्व पर भगवान श्री सांवलिया सेठ का दो दिवसीय मासिक मेला प्रारंभ हुआ। शुक्रवार को भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद चित्तौड़गढ़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर व श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रभा गौतम, मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य किशनलाल अहीर, रामलाल गुर्जर, हरिराम गाडरी, पवन कुमार, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक, प्रशासनिक अधिकारी द्वितीय व लेखाकार राजेंद्र सिंह, मंदिर व्यवस्था व संपदा प्रभारी भेरुगिरी गोस्वामी, सुरक्षा प्रभारी गुलाब सिंह, संस्थापन प्रभारी लेहरी लाल गाडरी, वरिष्ठ सहायक कालूलाल तेली, स्टोर प्रभारी मनोहर शर्मा सहित मंदिर मंडल तथा क्षेत्रीय बैंकों के कर्मचारियों की मौजूदगी में ठाकुरजी का भंडार खोला गया। भंडार से प्राप्त राशि की गणना शुक्रवार को पहले चरण के रूप में की गई। पहले चरण के रूप में ठाकुरजी के भंडार से 08 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई। साथ ही भंडार से प्राप्त शेष बची राशि की गणना सोमवार को की जाएगी तथा भंडार से प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा। इधर मंदिर मंडल भेंट कक्ष कार्यालय में नगद व मनीऑर्डर के रूप में प्राप्त राशि की गणना व भेंट स्वरूप प्राप्त सोना तथा चांदी का वजन करना भी शेष रहा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment