अखंड भारत दिवस पर संत समाज व कार्यकर्ताओं का संकल्प काबुल, लाहौर और ढाका तक भारत की सांस्कृतिक धारा बहाना ही लक्ष्य।

SHARE:

अखंड भारत दिवस पर संत समाज व कार्यकर्ताओं का संकल्प काबुल, लाहौर और ढाका तक भारत की सांस्कृतिक धारा बहाना ही लक्ष्य।

भारत सांस्कृतिक राष्ट्र है हमारी विरासत और गौरव को पुनः स्थापित करना ही लक्ष्य – महंत दिलीप दास

संजय यादव,अयोध्या धाम ।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अखंड भारत दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष महंत दिलीप दास के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, युवाओं, साधु-संतों ने हाथों में तिरंगा और बैनर लेकर राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ भारत माता की जयकारे लगाए और अखंड भारत की संकल्पना को दोहराया। महंत दिलीप दास ने कहा कि “भारत केवल भौगोलिक सीमाओं का देश नहीं, बल्कि यह एक सांस्कृतिक राष्ट्र है। हमारी विरासत और गौरव को पुनः स्थापित करना ही अखंड भारत दिवस का उद्देश्य है। जब तक जिहादी और इस्लामिक आतंकवाद से मुक्ति नहीं मिलती तथा समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।” उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि अखंड भारत की अवधारणा काबुल, लाहौर और ढाका तक साकार होगी। संगठन के प्रदेश संयोजक दिलीप महाराज ने कहा कि “आज का दिन केवल संकल्प का नहीं बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का आह्वान है। हमारे पूर्वजों ने अपने प्राणों की आहुति दी, अब हमारी जिम्मेदारी है कि अखंड भारत का सपना साकार करें।” कार्यक्रम में शामिल संत समाज ने जन-जागरण अभियान को और तेज करने की अपील की। संतों का कहना था कि आने वाली पीढ़ियों तक अखंड भारत का संदेश पहुँचाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य होना चाहिए।
पूरे कार्यक्रम का वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अखंड भारत अमर रहे” के नारों से गूंज उठा। देशभक्ति की उमंग और अखंड भारत का संकल्प साधु-संतों और युवाओं की शक्ति के साथ स्पष्ट रूप से नजर आया। इस अवसर पर श्री ईश्वरी प्रसाद जी राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद श्री वेद प्रकाश सचान कानपुर अवध प्रान्त संगठन महामंत्री अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद श्री इन्द्रबली सिंह प्रान्त सह संगठन मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद अवध प्रान्त जिला महामंत्री झिनकान गुप्ता मौजूद रहे l

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment