दही हांडी कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब।

SHARE:

दही हांडी कार्यक्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब।

घाणेराव,पाली

रियासत काल में गोडवाड की राजधानी रहे घाणेराव कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी के बाद रविवार को दही हांडी फोड़ने (तोड़ने) का कार्यक्रम शाम चार बजे से नटखट मंडल सूरज कुंड से शुरू हुआ।

वाद्य यंत्रों की मंगलध्वनी के साथ भगवान कृष्ण की झांकी के साथ युवा व किशोर नाचते हुए हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की जैसे जय घोष करते चल रहे थे। कस्बे में विभिन्न मोहल्लों व चौहराओ पर दो दर्जन से भी अ

धिक सुशोभित दही हांडी को युवकों ने पिरामिड बनाकर तोड़ी।

इस दही हांडी कार्यक्रम में कस्बे के छत्तीस कॉम के युवक युवतियां,महिलाएं,बुजुर्ग इत्यादि ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम के आयोजकों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के पश्चात राम लक्ष्मण जानकी मंदिर सभी कृष्ण मंदिरों में महा आरती का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment