चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श विशाल शिविर 25 – 26 अगस्त को चिकारड़ा में
चिकारडा – दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवम क़वाथ वितरण विशाल शिविर के आयोजन को लेकर आरोग्य समिति की एक बैठक का आयोजन ब्लॉक नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएल शर्मा के नेतृव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय चिकारड़ा में हुई । बैठक में भामाशाह दिनेश अग्रवाल , प्रशाशक रोड़ीलाल खटीक के साथ समिति सदस्य तथा चिकित्सा अधिकारी / प्रभारी के साथ योग प्रशिक्षक की उपस्थिति रही । शिविर पूर्व बैठक में उपस्थित समिति द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए । ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉक्टर बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि दो दिवशीय विशाल शिविर 25 -26 अगस्त को प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक आयोजित होंगे । शिविर के भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल होंगे । जिनको दो दिवसीय विशाल शिविर के आयोजन की जिम्मेदारी दी गई । जिसमे टेंट शामियाने ,खाना, पानी, नास्ता, मोमेंटो , प्रमाणपत्र के साथ शिविर के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी भी दी गई। शिविर में औषधि प्रदर्शनी, योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन शैली परामर्श , पंचकर्म नाडी स्वेद, अग्निकर्म, जालोकावचरण व कपिंग थेरेपी भी की जाएगी ।बच्चों मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए 0 से 18 वर्ष के बच्चों को निःशुल्क स्वर्ण प्राशन वितरण किया जाएगा । विशेष रूप से वात रोग , कटिशूल , आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, श्वास रोग ,स्त्री रोग मधुमेह, माइग्रेन, आदि रोगों का विशेषज्ञों द्वारा उपचार एवं परामर्श दिया जाएगा । साथ में विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति पर ज्ञान संबोधन परिचर्चा भी की जाएगी । बैठक में भामाशाह दिनेश चंद्र अग्रवाल , नोडल प्रभारी डॉक्टर बनवारी लाल शर्मा के साथ डॉक्टर मुकेश शर्मा, कंपाउंड शराफत मंसूरी, नर्स रेखा कुमावत ,मीनाक्षी पूबिँया, अनुराधा मेघवाल, भारती शर्मा एवं योग प्रशिक्षक भगवती लाल सालवी ,आशा जाट ,दिनेश जाट, दिव्या खंडेलवाल, करुणा पुष्करणा ,रेखा सेन के साथ आरोग्य समिति सदस्य के साथ अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे ।।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





