सांसद सीपी जोशी के सहयोग से 10 लख रुपए की राशि के ट्रैक्टर ट्राली एवं टैंकर प्रदान किया।

SHARE:

सांसद सीपी जोशी के सहयोग से 10 लख रुपए की राशि के ट्रैक्टर ट्राली एवं टैंकर प्रदान किया।

भादसोड़ा

अनगढ़ देव तीर्थ स्थल पर गौशाला विकास के लिए सांसद सीपी जोशी के सहयोग से 10 लख रुपए की राशि के ट्रैक्टर ट्राली एवं टैंकर प्रदान किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाडरी समाज के आराध्य संत अमरा भगत की तपोभूमि अनगढ़ देव तीर्थ स्थल पर अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज का 2 वर्ष पूर्व चातुर्मास आयोजन हुआ था उस दौरान यहां पर संत अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी महाराज के द्वारा नवीन गौशाला की स्थापना की गई। भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने बताया कि इस गौशाला के विकास के लिए गौशाला की 5 बीघा भूमि पर अभी चार दिवारी का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है गौशाला की भूमि पर चारों तरफ बाउंड्री बनाई जा रही है तथा यहां पर गायों के लिए चारा पानी आदि की व्यवस्था के लिए ट्रैक्टर ट्राली टैंकर की आवश्यकता महसूस की गई जिस पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी से मांग की गई जिस पर सांसद जोशी के सहयोग से 10 लख रुपए की राशि का ट्रैक्टर, ट्राली एवं टैंकर उपलब्ध कराया गया। इसके लिए गौशाला समिति ने सांसद जोशी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment